12

Pranci meets Purv

ओरिजिन हेड ऑफिस मुंबई :

अभी अभी ऑफिस मीटिंग खत्म हुई थी। प्रांसी वहा से उठ कर अपने केबिन में चली जाती है। जैसे वो केबिन में पहुंचती है वो केबिन अंदर से बंद करके एक राहत की सास लेती है।

अभी अभी उसके केबिन के परदे बंद थे। वो अपनी चेयर पर सिर टिका कर बैठ जाती और मन ही मन बोली है थैंक गॉड मीटिंग खत्म हुए और वो एम्प्लॉय । ओह गोड यार ये स्ट्रॉग होने की एक्टिंग करना भी बहुत मुस्किल है यार।

तभी कहीं का डोर नॉक हुआ तो उठ कर डोर खोलती है। सामने अभय खड़ा था। फिर दोनो अंदर आते है और प्रांसी भी केबिन के परदे खोल देती है।

वो बोली" भाई आप यहां????" तो अभय बोला "हा। वो तुम्हे बताना था तुम्हे पीएस एंटरटेनमेंट कंपनी में जाना होगा चार बजे वही तुम्हारी मीटिंग है पूर्व....."

प्रांसी बीच में ही बोली"ठीक है पूर्व से मिलने चली जाऊंगी में आप टेंशन मत लो और आज बहुत काम है तो मुझे काम करना है आप जाइए।"

इतना कहकर ही प्रांसी उसे पीठ से हल्का धक्का देकर बाहर निकल देती है। उसने तो पूरा नाम भी नही सुना लड़के का नही तो वो पूछ लेती के शाह सरनेम क्या वो शाह अंकल का रिश्तेदार या कुछ है। पर अब कुछ नई हो सकता था।

पीएस एंटरटेनमेंट में:

(पीएस एंटरटेनमेंट पूर्व की अपनी कंपनी है। वो अपने डैड के बिजनेस में भी हेल्प करता था और एक मीटिंग के लिए सुबह वहा था।तभी उसकी प्रांसी के बारे में बात हुई थी फिर वो अपनी कंपनी आ गया था।)

प्रांसी अभी अभी पीएस एंटरटेनमेंट में आई थी। वो ठीक चार बजे से पहले पहले ही आई थी।

उसने रिसेप्शन पे कहा"मेरी मिस्टर पूर्व से चार बजे की मीटिंग थी। क्या में जान सकती हूं की को मुझे कहा मिलेंगे ? ? ?"

तो रिसेप्शनिस्ट ने उसका नाम पूछा और फिर पूर्व से कॉल पर बात करके कहा आप उनकी ऑफिस में चली जाइए वो आपसे वही मिलेंगे। उनकी ऑफिस बारवे फ्लोर पर है लेफ्ट साइड आपको मिल जाएगी।

फिर प्रांसी लिफ्ट में चली गई । उसने जब पूर्व के केबिन को नॉक किया तब अंदर से बहुत जोर जोर से किसके गुस्से में बोलने की आवाज आ रही थी।

इससे प्रांसी को थोड़ा डर लगा। एक्टुअली वो सुबह से डरी हुई ही बट बाहर से खुद को स्ट्रोंग दिखा रही थी ताकि अभय उसके लिए परेशान न हो।

लेकिन जब उसे आज के आज शादी की मीटिंग के बारे पता चला वो शॉक भी थी और डरी हुए पर फिर भी खुद को संभाल कर यह चली आई थी। ले कीन अब अंदर की आवाज सुन उसकी हिम्मत नही हो रही थी अंदर जाने की।

तभी अंदर से एक आदमी ने सख्त आवाज में पूछा कौन??? तो प्रांसी ने अपना नाम बताया तो उस आदमी ने उसे अंदर आने को कहा। और वहा खड़े आदमी को वहा से जाने के लिए कह दिया।

असल में वो आदमी कंपनी का एक एम्प्लॉय था जिसे पूर्व ने कुछ काम दिया था लेकिन उसने टाइमली कॉम्प्लेट नही किया था तो वो उसे डांट रहा था। तभी प्रांसी वहा आ गई थी और उसने भी उससे बाहर से गुस्सा करते सुन लिया।

प्रांसी जब अंदर आई उसे बहुत डर महसूस हो रहा था। वो देख सकती थी केबिन काफी बड़ा था। साइड में काउच भी रखा हुआ था। और उसके आगे एक कांच का टेबल भी था।और तो और उस आदमी की डेस्क के पास एक बुक सेल्फ भी था।

तभी वो आदमी खड़ा हुआ और बोला "आइए ना आप काउच पर बैठिए।" प्रांसी चुप चाप काउच पर जाकर बैठ गई वही पूर्व ने कॉल कर दो कॉफी मंगवाई और प्रांसी के सामने बैठ गया।

प्रांसी देख सकती थी वो आदमी की हाइट अच्छी खासी थी और उसका औरा भी कुछ अलग ही था। एक दम स्ट्रोंग और दमदार।उसने एक बिज़नस सूट पहन रखा था।

प्रांसी अब अंदर ही अंदर ज्यादा नर्वस हो रही थी। और अब वो उस नर्वसनेस को छुपा भी नई पा रही थी। पूर्व ने भी ये नोटिस कर लिया था की वो बिल्कुल कॉन्फिडेंट नही लग रही और खोई खोई लग रही है।। उसे लगा उसने शादी की बात के लिए घर की जगह ऑफिस बुलाया इसलिए शायद वो ओड फील कर रही होगी।

वो एक्सप्लेन करते हुए बोला " सॉरी आपको ऑफिस में बुलाया वो एक्चुअली घर पर सब होते और में आपसे एक बार एकेले मिलना चाहता था और ज्यादा बिजी होने वजह से ऑफिस में ही बुला लिया"

प्रांसी नर्वस थी पर फिर भी वो बोली "इट्स ओके" तभी पूर्व का आसिस्टेंट कॉफी लेकर आया और दोनो कप टेबल पर रख कर चला गया ।

तभी पूर्व बोला " आपको कुछ पूछना हो या कुछ बताना हो तो . . . . ."

प्रांसी मन ही मन सोच रही थी यार इससे क्या पूछूं कुछ जानती भी तो नहीं अगर भड़क गया तो नही नही मुझे कुछ नही पूछना और बोली " नही नही । " वो अब आपने आप को बहुत बुरी तरह कंट्रोल लिए हुए थी ।

पूर्व बोला " ओके कोई बात नही" वो आगे कुछ बोलता उससे पहले केबिन का डोर खुला और अव्यांश अंदर आया उसे देख प्रांसी हक्का बक्का रह गई ।

वो सीधे प्रांसी के पास आकर बैठ गया और बोला" हाई व्हाट्स अप प्रानु । " इधर प्रांसी की तो पहले हालत खराब थी अपने बचपन के दोस्त जिसे वो अपना भाई ही मानती है और अभय के जितना ही चाहती है और उसी के जेसी बॉन्डिंग होने की वजह से वो बस उसके गले से लग गई ।

वो बिना कुछ भी सोचे समझे बस उससे लिपटकर रोने लगे । उसे एकेले पूर्व से बात करने में बहुत डर लग रहा था और अब अव्यांश को देख वो अपने आप पर काबू न रख पाई और रोने लगी ।

अव्यांश उसे चुप कराते हुए बोला " ssssshhhh.... Why are you crying ??? क्या हुआ ? ? ? पूर्व ने कुछ कहा ? ? ? " पर प्रांसी के कानो में तो मानो शब्द ही नहीं पड़ रहे थे वो बस उससे लिपटकर रोए जा रही थी ।

तभी मिस्टर शाह भी आ गए वो प्रांसी को ऐसे रोते देख सोचने लगे की जरूर पूर्व ने कुछ उल्टा सुल्टा कहा या पूछा होगा । वो पूर्व को घूर कर देखने लगे ।

पूर्व तो समझ ही नही पा रहा था की यहां क्या हो रहा था ??? उसे तो उसके डैड और अपने बड़े भाई के आने से ही जटका लगा था क्योंकि वो प्रांसी से अकेले में बात करके थोड़ा बहुत उसे जानना चाहता था ।

उसे क्या पता था उसे ऐसा शॉक मिलेंगा । अपर से प्रांसी को देख कर हैरान था जो बस रोए जा रही वो भी बिना किसी वजह के जिसकी वजह से उसके डैड उसे घूर रहें थे जबकि उस बिचारे ने तो कुछ किया भी नही था ।

और तो और उसके बड़े भाई उस लडकी को इस चुप करा रहे थे मानो वो उसकी बहुत परवाह करते हो और प्यार से उसके सिर पे हाथ भी फिरा रहें थे । ये सब उसकी समझ से बाहर था ।

वो ये सब दिमाग में सोच रहा था तभी उसे मिस्टर शाह की जोरदार आवाज सुनाई दी " पूर्व क्या किया तूने प्रांसी के साथ ऐसा क्या कहा कि वो इतना रॉ रही है ??? क्या तुम्हे लड़कियों से मिलने या बात करने की तमीज नही है । "

उनकी आवाज सुनकर प्रांसी भी एकदम से अपने सेंस में वापस आ गई । जबकि पूर्व यही सोच रहा था की डैड सारा इल्जाम उसके सिर क्यू डाल रहे है???

वो एक्सप्लैन करते हुए बोला " डैड नही ऐसा कुछ नही है आप गलत समझ रहे है । "

मिस्टर शाह ने उसकी बात बीच में ही काटते हुए कहा " में गलत समझ रहा हु ..... "

तभी प्रांसी जो अपने सेंस में वापस आई थी और रोना भी बंद कर चुकी थी वो बोली " नही अंकल उसने मुझे कुछ नहीं किया। आप उसपर गुस्सा मत होइए प्लीज ।"

इस पर तो पूर्व उसे देखता ही रह गया की ये लड़की दो मिनिट पहले केसे उससे भाई से लिपट कर बिना किसी वजह रो रही थी और अब वो अचानक से रोना बंद भी ही गई। वो मन में बोला " जो भी हो अच्छा ही मेरी तरफ से तो बोल रही है । नही डैड तो बस मुझे ही गलत साबित करने में लगे हुए है । "

आज के लिए बस इतना ही आगे की स्टोरी के वेट करिए अगले एपिसोड का l क्या पूर्व प्रांसी की ऐसी हरकत देखने के बाद भी उससे शादी करेगा??? अगर पूर्व हा बोल भी दी तो क्या प्रांसी अपने शादी करने के फैसले पर टिके रहेगी ? सवाल बहुत सारे है लेकिन जवाब अगले एपीसड में हैं । सो जस्ट वेट कीजिएगा । कमेंट करके मुझे जरूर बताना आपको स्टोरी कैसी लग रही और क्या कोई चेंज की जरूरत है??? अगर है तो जरूर बताना कमेंट में । में ट्राई करूंगी स्टोरी को वैसे चेंज करने की ।

Write a comment ...

Crazy Carry

Show your support

Thanks for support

Write a comment ...