05

Besharm Sameer

अभय और प्रांसी की तू तू में में चल ही रही थी की तभी समर बिना नॉक किये वापस ऑफिस में आ गया । उसने फिर से अभय और उस लड़की यानी प्रांसी को लड़ते हुए देखा पर इस बार उसे शॉक नही लगा ।

समर ने सर कह के अभय को बुलाया तो उन दोनो का ध्यान भी समर की तरफ गया । इस बार अभय भड़क गया की और बोला “ तुम बार बार क्यू आ रहे हो ??? "

इस पर समर एक्सप्लेन करते हुए बोला “ वो में फाइल में आपकी साईन लेना भूल गया था । पीछली बार मैंने आपको वैसे देखा तो थोड़ा शॉक हो गया था , तो साईन लेना भूल गया ..... “ इतना कहके उसने एक स्माइल देदी ।

ये सुन के बाद अभय उसे बुरी तरह घूरने लगा और भड़क कर बोला “ ठीक है ठीक है । लेकिन डोर टू नॉक कर सकते थे ना” इतना कहके के उसने समर के हाथ से फाइल खीच ली ।

समर तो अभय का ऐसा बिहेवियर देख शॉक था । आज उनके सर को हुआ क्या था । वो इस क्यू बिहेव कर रहे थे ।

एक्चुअली समर भले ही अभय का असिस्टेंट था । बट वो और अभय दोनो दोस्त भी थे । और ट्वेंटी फॉर बाई सेवन साथ ही रहते थे । जहा तक वो जानता अभय बिलकुल काम पर्सनालिटी था ।

पर उसे क्या पता था वो अपनी सिस्टर के साथ बिलकुल अलग बिहेव करता था । वो प्रांसी से बहोत प्यार करता था ।और उसे उसके साथ मजाक मस्ती और खट्टी मीठी प्यारी सी नॉक जोक बहोत पसंद थी ।

अभय ने वो फाइल पढ़ी और साइन करके उसे वापस देदी । लेकिन समर का ध्यान प्रांसी पर था वो सोच रहा था की ये लड़की कोन है ???

अभय भी समझ गया वो क्या सोच रहा है । उसने प्रांसी को बुलाया । प्रांसी चुप चाप अभय के पास आ गई । अभय ने प्रांसी को समर से इंट्रोड्यूल कराते हुए कहा “ समर ये प्रांसी है । मेरी छोटी बहन “ और फिर प्रांसी तरफ मुड़ कर उसे भी समर का इंट्रो देते हुए कहा ।

“ ये समर है । हालाकि ये बेवकूफ यहां कंपनी में मेरा असिस्टेंट है बट घर पर हम दोस्त है । हालाकि कंपनी में भी हम दोनो ज्यादा फॉर्मल नही है । शायद इसके इस दो बार बिना नॉक किए आने से तुम्हे ये बात पता चल ही गई होगी । “

अभय ने और एड करते हुए कहा “ और हा ये निहायती बेवकूफ होने के साथ साथ बेशर्म भी है तुमने देखा न तुम्हारे होते हुए भी दो बार बिना नॉक किए आ गया “ और इतना कहके उसने एक डेविल स्माइल समर को देदी ।

समर तो अपना लास्ट का इंट्रो सुन शॉक था और चिड़ा हुआ भी । वही ये सुनके प्रांसी भी हल्के से हस दी ।

समर तो हैरान था की अभय इतना डिफरेंट क्यू बिहेव कर रहा था । इतना फ्री और मजाकिया । हालाकी उसे समझते देर नहीं लगी की ये चेंज उसकी सिस्टर प्रांसी के यह होने के वजह से है ।

बाद में उसने अभय से फाइल ली और वहा से चला गया । फिर अभय और प्रांसी भी लंच के लिए रेस्ट्रो चले गए ।

हल्की प्रांसी के चेहरे अब स्माइल गायब हो गई थी । अभय ने रेस्ट्रों में नोटिस किया की प्रांसी कुछ सेड लग रही थी । वो समझ गया की प्रांसी शादी वाली बात को लेकर परेशान है । फिर भी उसने प्रांसी से पुछ लिया “ क्या हुआ इतनी परेशान क्यू हो ??? “

प्रांसी ने भी सोचा अभय को में नहीं बताऊंगी तो भी डैड से पता चल ही जाएगा । और उसने अभय को सब बता दिया ।

अभय ये सुनके मुस्कुरा दिया । उसके चेहरे पे स्माइल देख प्रांसी चिढ़ गई और गुस्से में बोली “ हां ... हां ... हसिए आप खुद तो कुवारे हो पर डैड आपकी बजाए मेरी शादी के पीछे पड़े हुए है । आपको तो क्या आप तो तमाशा ही देखेंगे न बैठ कर आप कहा मेरी मदद करेंगे । “

इतना कहकर प्रांसी ने अपना मुंह बिचका दिया । उसे इस देख अभय की हसी छूट गई और वो जोर से हस पड़ा तो प्रांसी उसे घूर कर देखने लगी ।

अब अभय ने उसे बताया की उसकी डैड से बात हो गई है । और तुम्हारी शादी कैंसल करवा दी है । और डैड अब तुम्हारे पीछे भी नही पड़े रहेंगे शादी के लिए। ।

इतना कहकर उसने प्रांसी के गालों को पिंच किया ।प्रांसी तो ये सुनकर अभय के गले ही लग गई और बार बार उसे थैंक यू कहने लगी ।

अभय ने प्रांसी को अपने घर पर छोड़ा और मेड को उसका ख्याल रखने को कहा और खुद कंपनी आ गया ।

शाम के वक्त ऑफिस में :

शाम के छे बज रहे थे । ऑफिस टाइम खत्म हो गया था । समर अभय की ऑफिस में ही था । अभय अपनी ऑफिस चेर में आराम से अपना सिर पीछे कर कुछ सोच रहा था । उसके सामने समर भी बैठा था ।

समर ने पूछा “ अच्छा आज तुम्हारी बहन वो क्या नाम था उसका हां याद आया प्रांसी वो यहां अचानक कैसे ??? तुमने कभी बताया भी नही है उसके बारे जब मेने तुम्हे और उसे फाइट करते देखा तो बाई गॉड में तो शॉक में ही चला गया की ये वही अभय है ना जिसे में जानता हु । “ इतना कह के वो हस पड़ा ।

उसकी आवाज सुन अभय ने उसकी और देखा और बोला “ कुछ कहा तूने ?? “ समर बोला “ क्या सोच रहा था भाई ?? में तो तो तेरी और तेरी बहन वो प्रांसी की फाइट की बात कर रहा था । केसे लड़ रहे थे तुम दोनो । काश मेरी भी कोई बहन होती तो में भी उसके साथ मस्ती करता । बाय द वे तु क्या सोच रहा था की तूने मेरी बात ही नही सुनी । “

तो अभय ने बोला “ चलो घर चलते है है रास्ते में तुम्हे बताता हु । “

दोनो साथ में घर जा रहे थे तब अभय ने उसे याद करते हुए कहा कि “ तू पूछ रहा था की में क्या सोच रहा था शायद तू भूल रहा है आज मिस्टर थॉमस की बिजनेस पार्टी है । “

तो इस पर समर बोला “ हां तो उसमे क्या दिक्कत है ..... एक मिनट एक मिनट क्या मिस्टर थॉमस की बिजनेस पार्टी । वहा पर तो मिस्टर सहाय को भी इनवाइट किया होगा और उनके साथ होगी उनकी वो मेकअप क्वीन बेटी आस्था सहाय जो तेरे पीछे पड़ी है । ओह नो यार वो भी वहा होगी और हम पका कर रख देगी । यार हम दोनो शांती से पार्टी भी नही एंजॉय कर सकेंगे । मिस्टर सहाय उनकी बेटी को बिजनेस के लिए ट्रेन कर रहे है और पिछले कुछ टाइम से उसे बिजनेस पार्टीस में भी ला रहे है । में तो तंग आ गया हु उस लडकी और उसकी बातो से । “

अभय बोला “ हा और में भी उससे तंग आ गया हु उससे । सोच रहा हु पीछा केसे छुड़ाऊ उससे । “

समर बोला “ मेरे पास एक आइडिया है । पर उसके लिए तेरी बहन की हेल्प चाहिए होगी । “

तभी अभय ने कार रोकी तो समर बोला “ भाई अभी तो मेने आइडिया ही नही बताया । और तुने शॉक में कार भी रोक दी। इट्स नोट फेयर । “

तो अभय बोला “ ओय ओवर ऐक्टिंग की दुकान!!!! घर आ गया है वो तो देख “ इस पर समर झेप गया । और दोनो अंदर चले गए ।

अंदर प्रांसी सोफे पर बैठ अपना फोन उसे कर रही थी । उसने जब समर को भी अपने भाई के साथ देखा तो पूछा “ भाई आप अपनेअसिस्टेंट क्यू घर लेकर आए है । “

इस पर अभय सोफे पर बैठते हुए बोला “ मेने बताया तो था ये मेरा दोस्त भी है । हम दोनो यह साथ ही रहते है । “ तब तक समर भी अभय के पास बैठ चुका था ।

अभय ने उसे देखा और पूछा “ हा तु कुछ आइडिया दे रहा चल बता अब आइडिया । “

उसका आइडिया सुन अभय और प्रांसी शॉक रह गए । बट बाद में अभय को समर ने उस आइडिया पर वर्क करने के लिए मना ही लिया । हालाकी प्रांसी रेडी नही थी पर उसे भी अभय के कहने पर राजी होना ही पड़ा ।

समर ने ऐसा तो क्या आइडिया दिया की अभय और प्रांसी शॉक रह गए ???और ये आस्था कोनसी बला है ???? क्या समर का आइडिया काम आएगा या कोई मुसीबत खड़ी होंगी ??? इन सभी सवालों के जवाब के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्यू की सारे सवालों के जवाब आपको नेक्स्ट एपिसोड में ही मिल जायेंगे । और हा नेक्स्ट एपिसोड बहुत मजेदार होने वाला है सो जस्ट वेट एंड वॉच ( रीड 😅😅😅 ) ।

Write a comment ...

Crazy Carry

Show your support

Thanks for support

Write a comment ...