Ch 2
रिसेप्शनिस्ट के सिक्योरिटी को कॉल करने की वजह से प्रांसी बहोत घबराई हुई थी । और इसी की वजह से वो जोर जोर रो भी रही थी ।
तभी अचानक से एक गंभीर आवाज आई “यह क्या चल रहा है । किस बात की भीड़ जमा कर रखी है यहां तुम सब ने। और ये कैसा शोर है ..... “ उस आदमी ने इतना ही कहा तभी उसकी नज़र रोती हुई प्रांसी पर गई जिसे देख उसका चेहरा सख्त हो गया ।
वो शख्स तकरीबन छह फुट का था । उसने व्हाईट शर्ट, ब्लैक पैंट और उपर ब्लैक ब्लेजर पहन रखा था । नीचे ब्लैक शूज । वो वाकई बहुत हैंडसम लग रहा था । उसकी आखें गहरी थी । लेकिन इस वक्त उसकी आखों में गुस्सा साफ नजर आ रहा था ।
उस इंसान को देख कुछ लोग तो वह से हट कर वापस काम में लग गए की कही वो न फस जाए । वहा खड़े सब लोग आपस में कुस्पुसाने लगे । किसीने कहा “ अब तो ये लड़की गई। इसे क्या जरूरत थी यह आकर ऐसा तमाशा करने की पता नही सर अब क्या करेंगे। “
प्रांसी ने जब वो गहरी और जानी पहचानी आवाज सुनी तो उसने सामने देखा वहा अभयखड़ा था । उसका भाई अभय पटेल । वो जट से जाकर उसके लगे लग गई ।
अभय के गले लगते ही उसने अपना सिर उसकी छाती में छुपा लिया और सुबक कर रोने लगी । ये सब देख कर सब हक्का बक्का रह गए । अभय ने भी उसके सिर पर हाथ रखा और उसका सिर सहलाने लगा ।
अभय का सारा ध्यान अभी प्रांसी को चुप कराने में था । वो अब भी सुबक रही थी । उसने अपना सिर अभयकी छाती में छुपा रखा था । वो सच में बहुत डर गईं थी । उसे यही लग रहा था की कोई गार्ड आके उसे कंपनी से बाहर निकल फेकेगा और वो अभयसे मिल भी नही पाएगी ।
ये नजारा देखकर तो उस रिसेप्शनिस्ट को सदमा सा लग गया था । उसे ये तो नही पता चला था की उस लड़की और अभय पटेल का क्या रिश्ता है पर हा उसे इतना जरूर पता चल गया था की को लड़की उसके सर के लिए इंपोर्टेंट है ।
ठीक उसी वक्त एक सिक्युरिटी गार्ड वहा पहुंच गया। वो जब पहुंच तो इतनी भीड़ देखकर हैरान रह गया । तभी उसकी नजर उस रिसेप्शनिस्ट पर पड़ी जिसने उसे कॉल करके बुलाया था ।
उसने तुरंत उसके पास आकर पूछा “ मैम आपने कॉल करके बुलाया था किसी को बाहर निकालने के लिए । “ ये सुन रिसेप्शनिस्ट के चेहरे का रंग उड़ गया ।
अभय पटेल के कानो में भी ये बात पड़ी । उसे कुछ कुछ समज में आ रहा था । प्रांसी का इस तरह रोना, इस गार्ड का आना और उसकी बात । शायद वो जो सोच रहा था वो सही था ।अच्छा हुआ वो मीटिंग छोड़ यह आ गया उसने मन ही मन सोचा ।
एक्चुअली अभय अभी अपने कुछ एंप्लॉयज के साथ इंटरनल मीटिंग में था । बट बाहर का शोर सुनके वो बाहर आ गया था । वो इतने शोर की वजह से गुस्से में था। वो कुछ आधा अधूरा बोला तभी उसकी नजर प्रांसी पर पड़ी और प्रांसी की उस पर । प्रांसी तो उसे देखते ही उससे लिपट पड़ी और अपना सिर उसके सीने में छुपा लिया ।
प्रांसी को रोता देख वो पहले ही गुस्से में था । पर जब उसने उस गार्ड की बात सुनी और उसे कुछ कुछ समझ आया की यह क्या हो रहा है , तो उसका गुस्सा और बढ़ गया ।
लेकिन अभी उसे प्रांसी को शांत करना जो अभी सुबक रही थी । तो उसने अपने गुस्से पर काबू किया और उसे लेकर अंदर की और जाने लगा ।
लेकिन वो रुक गया और पलट कर सब से सख्त लहजे में वापस काम में जुट जाने को कहा । और तुरन्त बाद प्रांसी को लेकर अपनी ऑफिस में चला गया ।
रिसेप्शनिस्ट अभी भी डरी हुई थी । वो तो सदमे से बाहर ही नहीं आ पा रही थी । उसे पता चल गया था की उसने किसी इंपोर्टेंट पर्सन को हर्ट कर दिया था । पर अब क्या हो सकता था ।
उसे लगा की सायद वो बच गई क्युकी अभय ने उसे कुछ नहीं कहा और वो वापस काम करने लगीं ।
उसे क्या पता था कि वो तूफान आने से पहले वाली शांति थी । अभय पटेल उसकी बहन प्रांसी पटेल से कुछ ज्यादा ही प्यार करता था । शायद वो प्यार से भी ज्यादा कुछ था ।
हालाकि वो समझदार था पर उसके इसी प्यार का ये नतीजा निकलकर आया था की प्रांसी आज ऐसी थी । बिलकुल वीक नॉट फिजिकली बट येस समवहेर मेंटली लाइक वो जब भी घर के बाहर जाती तो अंदर से थोड़ी डरी डरी रहती ।वो किसी से लड़ नही सकती थी । अपने हक के लिए भी नहीं ।
अभय पटेल प्रांसी पटेल पर खरोच तो क्या आसू की एक बूंद भी बर्दास्त नही कर सकता था ।। पर यहां यहां उसी की कम्पनी में उसकी बहन किसी की वजह से रोई थी तो क्या वो बर्दास्त करता बिलकुल भी नहीं।लेकिन उसने अभी पहले अपनी बहन प्रांसी को संभालना सही समझा और अपनी ऑफिस मे ले गया ।
अभय पटेल की ऑफिस में :
अभय ने प्रांसी को पानी दिया। वो अब धीरे धीरे शांत हो रही थी । अभय ने उसे अपनी ऑफिस में रखे काउच पे बैठाया। वो उसकी पीठ सहलाए जा रहा था ।
हालाकि उसे कुछ कुछ समझ आ गया था की वहा क्या हो रहा था , फिर भी उसने सारी बात प्रांसी से पूछनी सही समझी ।
उसने प्रांसी को पुछा तो प्रांसी ने उसे उन दोनो के बीच हुई सारी बात बता दी और ये भी बता दिया की किस तरह वो सिक्योरिटी को बुलाकर उसे निकालना चाहती थी । और ना ही उसकी बात पूरी सुन रही थी की वो अभय की बहन है ।
प्रांसी की ये बात सुनके उसे बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा था उस रिसेप्शनिस्ट पर । अब जब उसे पूरा सच पता था उसने तुरंत उस रिसेप्शनिस्ट को बिना किसी नोटिस के फायर कर दिया ।
इस सब के बाद अभय प्रांसी से कुछ बात करने को ही हुआ तभी प्रांसी का फोन बजा । ये फोन मिस्टर पटेल यानी उन दोनो के डैड मिस्टर जयेश पटेल का था । अभय ने भी फोन स्क्रीन पर साफ साफ “ डैड “ फ्लैश होता हुआ देखा ।
पर प्रांसी वो कहा उनका कॉल उठाने वाली थी । उसने उसे ऐसे ही बजने दिया तो अभय को पता लग गया की प्रांसी के यह आने के पीछे जरूर कोई तो गरबड़ है ।
तभी अभय ने प्रांसी से पूछा “ बाय द वे तुम यह अकेले क्यू आई ??? तुम तो कभी यह नई आई तुमने न यहां का घर का एड्रेस पता है ना ऑफिस का । अकेले केसे ??? वो आंख उठाते हुए उससे पूछ रहा था ।
अब की बार प्रांसी थोड़ी घबराई अब उसे डर लग रहा था की सच जानने के बाद अभय उसे वापस इंडिया ना भेज दे या खुद ही उसे इंडिया ना ले जाए । क्योंकि वो जानती थी जब फैमिली मैटर हो तब अभय बहोत सोच समझकर कोई डिजिशन लेता था। बाकी मैटर्स की तरह हर बार उसका साथ नही देता था ।
आपको क्या लगता है अभय पटेल किसका साथ देगा उसके डैड जयेश पटेल का या उसकी बहन प्रांसी पटेल का???? क्योंकि प्रांसी की एज वैसे तो शादी के लिए ठीक ठीक ही पर वो अपनी बहन से भी तो प्यार करता है क्या वो उसके ना चाहते हुए भी शादी करवाएगा???? जानने के लिए वेट करिए अगले एपिसोड का.....


Write a comment ...