हेय गाइज इट्स माय फर्स्ट स्टोरी सो प्लीज़ एटलिस्ट थोड़ा सपोर्ट दिखाना। ट्रस्ट मि स्टोरी प्लॉट बहुत बढ़िया है।में इस कहानी की जो फीमेल लीड है ना प्रांसी उसकी लाइफ को अपसाइड डाउन चेंज करने वाली हूं। डरी सहमी से स्ट्रोंग करेजियस। और तो और उसका लाइफ पार्टनर don't ask me about it। आप बस स्टोरी पढ़िए जो बहुत मजेदार होने वाली है
_____________________________
इंगेजमेंट पार्टी में एक लड़की खड़ी थी और उसकी एक बात सुन कर पूरी पार्टी में सब अंदर ही अंदर बाते करने लगे । किसी को उसकी बात पे यकिन नही हो रहा था । लेकिन अभय मन ही मन खुश हो रहा था ।
हालाकि ये लड़की को पूर्व जनता नही था पर उसकी इस बात की वजह से इस सगाई के रुक जाने के काफी चांसेज थे ।
वो लड़की ने सब के सामने एक ही चीज बोली थी की प्रांसी और पूर्व की सगाई नही हो सकती क्योंकि प्रांसी ऑलरेडी किसी और के साथ इंगेज्ड है ।
उसकी इसी बात की वजह से पूरी पार्टी में सब अंदर ही अंदर बात कर रहे थे
ये लड़की कोन थी और अचानक से सगाई के बीच में ऐसा क्यू किया ये जानने में लिए हमे कहानी में थोड़ा पीछे जाना पड़ेगा ।
लगभग तीन महिने पहले केनेडा के विक्टोरिया सिटी के एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट लैंड हुई थी जिसमें प्रांसी पटेल भी थी ।
प्रांसी बेहद खूबसूरत एक 23 साल की लड़की थी । उसके लंबे बाल खुले हुए थे और दूध सा गोरा रंग था । उसने जींस की टाईट कैप्री और पिंक टीशर्ट पहनी हुई थी । वह बेहद खूबसूरत लग रही थी लेकिन वो बेचैन थी कि वह अपने मॉम डैड को बिना बताए यहां कैनेडा आ गई थी ।
वैसे भी प्रांसी डरी सहमी रहने वाली लड़की थी पर इस बार वो हिम्मत जुटा कर कैनेडा आ गई थी ।
करती भी क्या उसके डैड उसके पीछे लगे हुए थे की वो उनके दोस्त के बेटे से शादी कर ले । इसीलिए वह मॉम डेड को बिना बताए यहां कैनेडा आ गई थी ।
हालांकि अब उसे डर लग रहा था । वह अकेली थी । उसने तुरंत अपना फोन ऑन किया । उससे देखा तो उसमें उसके डेड के कई सारे मिस कॉल और कई सारे मैसेज ऐसा रखे थे ।
उसे पता चल गया कि उसके डेड उसके लिए बहुत परेशान हो रहे होंगे पर वह इन सब कॉल्स और मैसेजेस को इग्नोर करके तुरंत अपने भाई को कॉल लगा दिया क्योंकि वो अपने भाई के सिवा यहां किसी को नही जानती थी । पर उसके भाई ने फोन नही उठाया ।
अब उसे टेंशन होने लगी । उसे अब डर लग रहा था । वैसे भी वो अमीर फैमिली की लाड प्यार में पली बढ़ी लड़की थी । वैसे भी उसकी फैमिली उससे कुछ ज्यादा ही प्यार करती थी ।
पर इस बार वो शादी की बात से डर कर यहां कैनाडा आ गई थी । जब उसके भाई का फोन नई लगा तो उसने कुछ सोच के एक टैक्सी रुकवाई और तुरन्त उसमे बैठ गई । उसने टैक्सी ड्राइवर को Origin की हेड ऑफिस ले जाने के लिया कहा ।
Origin कैनेडा की फेमस कंपनी थी । और उसका सीईओ था उसका बड़ा भाई अर्पित पटेल । उसी ने अपने पिता से अलग ये कंपनी खड़ी को थी क्योंकि वो अपने दम पे कुछ करना चाहता था ।
प्रांसी अब Origin के हेड ऑफिस के सामने थी ।
वो अंदर जाने को ही थी की रिसेप्शन पर खड़ी लड़की ने उसे रोक लिया । उस लड़की ने उसे उसके आने की वजह पूछी। दरअसल बात ये थी की प्रांसी कभी कैनाडा वाले हेड ऑफिस कभी आई ही नहीं थीं तो वो रिसेशनिस्ट उसे नही जानती थी ।
प्रांसी ने उस रिसेशनिस्ट की तरफ़ देखा और कहा की उसे अर्पित पटेल मिलना है । इस पर उस रिसेप्शनिस्ट ने उससे पूछा की “ आपके पास कोई अपॉइंटमेंट है क्या ? ? ? ? “
प्रांसी ने अपना सिर हिला दिया और बोली उसके पास कोई अपॉन्टमेंट नही है । वो आगे कुछ बोलने जा ही रही थी पर रिसेप्शनिस्ट ने उसकी बात बीच में ही काट दी ।
रिसेप्शनिस्ट उसे शांति बोली “ आप के पास कोई अपॉइंटमेंट नही है तो आप उनसे नही मिल सकती । “ उस पर प्रांसी ने कहा की “ मुझे उनसे मिलना है मुझे आप उनके ऑफिस में जाने दीजिए । “
उस पर वो रिसेप्शनिस्ट उसे समझाते हुए बोली “ आप समाज ने की कोशिश कीजिए आप इसे ही बिना अपॉइंटमेंट उनसे नही मिल सकती । और वैसे भी सिर अभी जरूरी मीटिंग में होंगे । अगर आप को कोई काम है तो बताइए । “
इस पर प्रांसी ने ना में सिर हिलाया और उसे समझाते हुए बोली “ मुझे कुछ काम नहीं है । मुझे सिर्फ मिस्टर अर्पित पटेल से मिलना है । आप समझने की कोशिश तो कीजिए । वो ........ “ वो कहना चाहती थी की मिस्टर अर्पित रॉय मेरे भाई है ।
लेकिन रिसेप्शनिस्ट ने अब की बार उसे बीच में ही रोक दिया और बोली “ आप पास कोई काम नही है तो आप जा सकते प्लीज यहां पर हमारा और आपका दोनो का टाइम खराब हो रहा है । आप जा सकते है । “
अब प्रांसी थोड़ा घबरा रही थी की भाई फोन नही उठा रहे और उपर से ये रिसेप्शनिस्ट उसे उनसे मिलने नही जाने दे रही ।
उसने एक और बार रिसेप्शनिस्ट से बात करने की कोशिश की और कहा “ देखिए एक्चुअली वो अर्पित ............ “
बस उसका इतना ही कहना था की रिसेप्शनिस्ट इस बार भड़क गई और गुस्से में बोली “ आप को एक बारमें समझ में नही आता की में क्या कह रही हूं । आप उनसे नही मिल सकती । आप कितना भी इंसिस्ट कर लीजिए । और आप की हिम्मत भी केसे हुई उनको डायरेक्ट उनके नाम से बुलाने की । वो यह के सीईओ है । आप यह से प्लीज़ जाइए वरना मुझे मजबूरन सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर आपको बाहर निकलवाना पड़ेगा । आप यह पर बस मेरा समय खराब कर रही आपको इतनी सी बात समझ नही आ रही । आपको कोई काम भी नहीं है फिर भी आप उनसे मिलने की जिद लिए बैठी है । “
इस पर प्रांसी ने कुछ कहना चाहा तो रिसेप्शनिस्ट और भड़क गई ।
वो बोली “ लगता है तुम्हे ऐसे नही समझ आएगा। रुको में सिक्योरिटी को बुलाती हूं । “ इतना कहकर वो सिक्योरिटी को कॉल कर ही रही थी की प्रांसी अचानक से डर गई और जोर जोर से रोने लगी। रिसेप्शनिस्ट तो उसे देख हक्कीबक्की रह गई और उसके हाथ से फोन छूट गया ।
उसके रोने की आवाज सुनकर आस पास के डिपार्टमेंट में काम कर रहे लोग इक्कठ्ठे हो गऐ।पर प्रांसी का ध्यान उनसब पर नही था। वो रोती रही ।
उसे रोता देख सब एक दूसरे को सवालिया निगाहों से देखने लगे । प्रांसी रिसेप्शन डेस्क के पास खड़ी खड़ी रो रही थीं इसलिए सब अजीब नज़रों से उस रिसेप्शनिस्ट को देखने लगे ।
इस पर वो सकबका गई। अभी भी सब अजीब नज़रों ने रिसेप्सिनस्ट और प्रांसी को ही देख रहे थे । किसीने आगे आ कर प्रांसी को रोता देख पूछा की “ यहाँ क्या हो रहा है ???? “
इस पर उस रिसेपैनिस्ट ने सारी बात उसे कह सुनाई । जब सब ने ये सुना तो वो लोग और भी हैरान रह गए ।
तो उसने कहा “ ठीक है , अगर वो नही जा रही तो सिक्योरिटी को बुला लो वो ही इसे बाहर निकलेंगे । “
जब प्रांसी ने उसकी आवाज सुनी तो वो और भी डर गई । और उसे लगा की ये लोग उसे बाहर निकल देगै ।
रिसेप्शनिस्ट ने तुरन्त गार्ड को कॉल करके बुलाया । तभी प्रांसी और भी ज्यादा जोर जोर से रोने लगी ।
क्या होगा आगे क्या होगा प्रांसी के साथ ???? क्या वो अपने भाई से मिल पाएगी या उसे सिक्योरिटी गार्ड्स कंपनी से बाहर निकाल देंगे ???? अगर प्रांसी को गार्ड्स ने बाहर निकल दिया तो वो कहा जाएगी और क्या करेंगी ???? इन सवालों के जवाब जानने के लिए इंतज़ार कीजिए कहानी के अगले एपिसोड का और जानिए क्या होता है प्रांसी की जिंदगी में ।


Write a comment ...